फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : राजाभैया ने तोड़ी चुप्पी, निजी हमला कर रहे विरोधियों को चेताया, वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 13 Feb 2022 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शनिवार को बेेंती में हुए ब्राह्मण सम्मेलन में राजाभैया ने पलटवार किया। उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई, कहऊं सुभाउ न कुलहि प्रसंसी, कालहुं डरहिं न रन रघुबंसी का जिक्र कर इशारों में जवाब देने का प्रयास किया। राजाभैया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Pratapgarh News : राजाभैया। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी समर में अब जुबानी जंग तीखी होने लगी है। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव की तरफ से लगातार किए जा रहे निजी हमलों के बाद भी खामोश रहे रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन




शनिवार को बेेंती में हुए ब्राह्मण सम्मेलन में राजाभैया ने पलटवार किया। उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई, कहऊं सुभाउ न कुलहि प्रसंसी, कालहुं डरहिं न रन रघुबंसी का जिक्र कर इशारों में जवाब देने का प्रयास किया। राजाभैया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया कुंडा से सातवीं बार चुनावी मैदान में हैं। अब तक निर्दलीय विधायक चुने जाने वाले राजाभैया पहली बार अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ सपा ने कभी उनके ही समर्थक रहे गुलशन यादव को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन




बीते दिनों कुछ जनसभाओं में गुलशन ने राजाभैया पर सीधे हमले किए। यहां तक कि उन्होंने उनके खिलाफ विवादित टिप्पणी भी कर दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा भी गुलशन के कई आपत्तिजनक बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। इस मामले को लेकर राजाभैया के समर्थकों में आक्रोश था, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

Trending Videos


मानस की चैपाई के माध्यम से दिया संदेश

शनिवार को बेंती में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में राजाभैया ने पलटवार करते हुए रामचरित मानस की चौपाई कहऊं सुभाउ न कुलहि प्रसंसी, कालहूं डरहिं न रन रघुबंस (रघुवंशी रण में काल से भी नहीं डरते) का जिक्र करते हुए कहा कि बस इहै है कि बर्दाश्त करत अही।



आप सबके कारण, आप सबके आशीर्वाद से यह सद्बुद्धि रही है कि बहुत बचा के चले हैं। दस तारीख तक हमहू का इंतजार अहय। राजाभैया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

आखिरी सांस तक लड़ी जाएगी मान-सम्मान की लड़ाई

रविवार को जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के नाम से एक मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस मैसेज के जरिए बिना नाम लिए राजाभैया पर हमला किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष के नाम से जारी की गई पोस्ट में लिखा गया है कि मान-सम्मान की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ी जाएगी। इससे पीछे नहीं हटा जाएगा।


पोस्ट में लिखा गया है कि आज क्या जरूरत पड़ गई जो ब्राह्मण सम्मेलन करना पड़ रहा है। 1993 से लेकर अब तक ब्राह्मणों की उपेक्षा की गई। अपमानित किया गया। आज ब्राह्मण सम्मेलन हो रहा है। उनसे पूछिए, क्या मनोज तिवारी ब्राह्मण का बेटा नहीं था, जो आज सलाखों के पीछे है। तीस वर्षों में ब्राह्मण समाज के लोगों को कितना अपमानित किया गया और जान ले ली गई।



ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान लोकतंत्र में भी राजतंत्र की तस्वीर दिखी। क्या लोकतंत्र में कहीं ऐसा होता है कि अपने आवास पर बुलाकर सम्मेलन किया जाए। यदि वे आज भाई मनोज तिवारी के मुकदमे वापस ले लें और ब्राह्मणों पर हुए एक-एक अत्याचार की भरपाई कर दें।



उसके बाद अगर ब्राह्मण समाज कहे तो मैं उनके सामने घुटने टेक दूंगा। आवास पर लोगों से कहा जा रहा है कि 10 मार्च के बाद देखूंगा। बस यह भी कहना चाहता हूं कि मान-सम्मान के लिए जान की परवाह नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें