फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : शराब माफिया की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 04 Jul 2022 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

अंतू थाना क्षेत्र के पूरब गांव किठावर बाजार निवासी भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह अवैध शराब का कारोबार करता है। उसके खिलाफ जिले की पुलिस के अलावा अमेठी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के शराब माफिया भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह के गैंगस्टर एक्त के तहत कार्रवाई करते हुए अमेठी प्रशासन ने उसकी डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करते हुए नोटिस चस्पा की। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा। वह काफी दिनों से फरार चल रहा है और उसकी अमेठी में शरण लेने की चर्चा अक्सर होती रहती है।

विज्ञापन



अंतू थाना क्षेत्र के पूरब गांव किठावर बाजार निवासी भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह अवैध शराब का कारोबार करता है। उसके खिलाफ जिले की पुलिस के अलावा अमेठी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अंतू , लालगंज के साथ ही अमेठी में राजू सिंह के खिलाफ अवैध शराब का कारोबार करने का मुकदमा दर्ज है। अमेठी थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अमेठी के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को गैंगस्टर एक्त के तहत कार्रवाई करने के लिए उप जिलाधिकारी अमेठी सदर प्रीति तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी अमेठी उमाकांत यादव भारी पुलिस बल के साथ अंतू पहुंचे।


स्थानीय पुलिस को साथ लेकर अमेठी पुलिस किठावर स्थित भीमसेन सिंह उर्फ राजू के आवास पहुंची। जहां शराब माफिया राजू सिंह का मकान बंद पड़ा था। एसडीएम सदर अमेठी प्रीति तिवारी ने नोटिस चस्पा करते हुए उक्त मकान और गाटा संख्या 888 में 7 बिस्वा जमीन सीज कर दिया। अमेठी सदर एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर के मामले में न्यायालय के आदेश पर शराब माफिया की संपत्ति कुर्क की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें