अब स्नातक में दाखिले के दौरान माइनर विषयों के चयन के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा। छात्र ऑनलाइन अपने पसंद का विषय का चयन कर सकेंगे। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जु भैया) विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। स्नातक में दाखिले के दौरान विद्यार्थियों को अपने तीन मुख्य विषय के साथ एक माइनर विषय की भी पढ़ाई करनी होगी। यह माइनर विषय किसी भी संकाय (कला, कॉमर्स, विज्ञान) का विद्यार्थी अपने पसंद का विषय ले सकता है।
वह कॉलेज में संचालित कला, कॉमर्स और विज्ञान संकाय में से किसी भी संकाय कोई एक विषय चयन कर सकता है। वहीं, विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को माइनर विषय का चयन करने के लिए ऑनलाइन सुविधा की भी व्यवस्था की है। विद्यार्थी ऑनलाइन स्वयम, एपीटीएल और मूक्स की वेबसाइट पर जाकर विषयों कर आवेदन कर सकते है। खास बात यह है कि छात्र आवेदन के दौरान प्रायोगिक विषय माइनर विषय के रूप में नही ले सकेंगे।
विद्यार्थी तीन मुख्य विषयों के अलावा कोई एक दूसरा विषय चयन करेंगे। इस व्यवस्था की निगरानी एवं समन्वय के लिए कालेजों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम समन्वयक नियुक्त करना होगा। समन्वयक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश एवं परीक्षा की सूचना विद्यार्थियों को उपलब्ध करानी होगी। विद्यार्थियों को चतुर्थ सेमेस्टर तक माइनर विषय पढ़ना होगा। छठवें सेमेस्टर में माइनर विषय की पढ़ाई नही करनी होगी।
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन माइनर विषय चयन कर सकते है। उसके बाद विद्यार्थियों को तीन मुख्य विषयों के साथ माइनर विषय भी पढ़ना होगा। डॉ. अखिलेश सिंह, कुलपति, राज्य विवि