फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आईएएस अधिकारी राकेश शुक्ला के भाई की लाठी से पीटकर हत्या

Mon, 08 Nov 2021 10:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

उधार दिए 10 हजार रुपये मांगने पर बोला हमला, महेशगंज इलाके के पूरे हरकेश गांव की घटना, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज,समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं राकेश ।
विज्ञापन
Prayagraj News : अश्वनी शुक्ला। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरकेश गांव में सोमवार सुबह उधार दिए गए रुपये मांगने पर आईएएस राकेश शुक्ला के भाई अश्वनी कुमार शुक्ला (48) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कर रही है। शाम को शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरकेश गांव निवासी राकेश शुक्ला आईएएस अफसर हैं।
विज्ञापन


इन दिनों वह लखनऊ में समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। उनके दो भाई अश्वनी कुमार शुक्ला और बालकृष्ण शुक्ला गांव में ही रहते हैं। अश्वनी ने गांव के ही ह्रदयलाल नवासी उर्फ दुम्मा को कुछ दिनों पूर्व दस हजार रुपये उधार दिए थे। रविवार रात अश्वनी को पता चला कि हृदयलाल ने अपनी जमीन बेची है। इस पर सोमवार सुबह करीब सात बजे वह उधार दिए गए रुपये मांगने के लिए ह्रदयलाल के घर पहुंचे।

बातचीत के दौन ही दोनों में विवाद होने लगा। गुस्से में आकर हृदयलाल ने घर में रखी लाठी उठाकर अश्वनी के ऊपर हमला कर दिया। उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। जिससे उनका सिर फट गया। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। परिजन आननफानन रायबरेली फिर लखनऊ लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें