फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी ने साधा निशाना : नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था तबाह, दो व्यावसायिक घराने मालामाल

Mon, 08 Nov 2021 08:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने नोटबंदी के फैसले को देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाला निर्णय बताया है। सोमवार को मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से बयान जारी कर प्रमोद तिवारी ने कहा कि आठ नवंबर को मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के उस अविवेकपूर्ण फैसले से देश की जीडीपी माइनस में पहुंच गई है।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था का ज्ञान न होने के कारण नोटबंदी का लिया गया फैसला देश को सैंतालीस साल का सबसे बड़ा बेरोजगारी संकट दे गया। इस फैसले से लघु व बड़े उद्योग-धंधे बंदी की कगार पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस फैसले ने देश के दो व्यावसायिक घरानों का अरबपति बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की छियासी प्रतिशत दौलत सिर्फ इन्हीं दो घरानों तक सिमटकर रह गई।

पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के दावे के बाद भी इस फैसले से ने तो विदेशों से कालाधन वापस आया और न ही आतंकवाद पर लगाम लग सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कोरोना काल की आड़ में नोटबंदी के अविवेकपूर्ण निर्णय पर पर्दा डालने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का परिणाम ही है कि पेट्रोल व डीजल सौ रुपये से अधिक में बेचकर सरकार खुद को घाटेे से उबारने के लिए जनता को लूट रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें