फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 06 Nov 2021 05:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
prayagraj : Harassment - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
खेत की ओर गई महिला के साथ पहले से ही घात लगाए बैठे दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती बाजार के पास स्थित एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता शुक्रवार को सुबह अपने घर से कुछ दूर स्थित अपने खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां पर पड़ोस के ही रहने वाले रमेश कुमार तथा बुलबुल पहले से ही मौजूद थे।

विवाहिता को दोनों पकड़कर जबरन उठा ले गए और उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोरगुल मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की सूचना अंतू पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को ही दोनों आरोपियों रमेश तथा बुलबुल के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें