फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ : बीमारी एवं आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन मिला शव

Sat, 06 Nov 2021 05:38 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सई नदी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बीमारी से आर्थिक रूप से तंग (44) वर्षीय एक युवक ने किठावर के पास स्थित पुल पर से सई नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी रही। शनिवार को दोपहर में उसका शव बरामद किया गया। सांगीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा पहाड़पुर के रहने वाला जय राम सरोज पंजाब स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करता था। करीब चार माह पूर्व वह भट्ठे पर ही आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया था। कुछ दिन पंजाब में इलाज कराने के बाद वह अपने गांव इटौरा पहाड़पुर वापस आ गया था और यहीं पर अपना इलाज करा रहा था। घर पर रहने के कारण वह अपनी बीमारी तथा आर्थिक तंगी के चलते कुछ दिनों से काफी परेशान था।

 

अपना इलाज तथा बीवी बच्चों को पालने के चक्कर में आर्थिक रूप से काफी परेशान था। शुक्रवार की देर शाम वह साइकिल से अपने घर से करीब पांच किलोमीटर दूर अंतू सांगीपुर बॉर्डर पर स्थित सांडवा चंडिका विकासखंड अंतर्गत सिंघनी घाट स्थित सई नदी के पुल पर आ गया।

पुल के बीचों बीच खड़ा होकर के जयराम सरोज ने सई नदी में छलांग लगा दी। राह चलते लोगों ने उसे नदी में कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी। अंतू तथा सांगीपुर की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला सांगीपुर पुलिस का होने के चलते सांगीपुर पुलिस सक्रिय हो गई। अंतू पुलिस भी सहयोग में मौके पर डटी रही।

 

पुलिस रात में ही गोताखोरों की मदद से प्रकाश की व्यवस्था करवा कर नदी में कूदे जय राम सरोज को ढूंढने का प्रयास करती रही लेकिन शनिवार को सुबह तक  उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार दोपहर बाद उसका शव गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बरामद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें