फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग: सैनिटाइज किए वाटर प्रूफ लिफाफे में पहुंचेगी बहनों की राखी

Mon, 16 Aug 2021 11:38 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बहनों की राखियों पर कोरोना का साया नहीं रहेगा। न ही बारिश में राखियों के भीगने की चिंता रहेगी। दरअसल, इस बार डाक विभाग वाटर प्रूफ और आकर्षक लिफाफों में राखियों को भाइयों तक पहुंचाएगा। खास बात यह है कि संक्रमण का भी खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
rakhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहनों की राखियों पर कोरोना का साया नहीं रहेगा। न ही बारिश में राखियों के भीगने की चिंता रहेगी। दरअसल, इस बार डाक विभाग वाटर प्रूफ और आकर्षक लिफाफों में राखियों को भाइयों तक पहुंचाएगा। खास बात यह है कि संक्रमण का भी खतरा नहीं रहेगा। लिफाफे को सैनिटाइज किया जाएगा। डाकघरों में वाटर प्रूफ लिफाफे की खूब डिमांड है।
विज्ञापन


राखी के पर्व को अब महज एक सप्ताह बाकी है। रंग-बिरंगी राखियों से बाजार सज गए हैं। राखी की दुकानों पर बहनों की भीड़ उमड़ रही है। भाई की कलाई को स्नेह के धागे से सजाने के लिए बहनें उत्साहित है। जिन बहनों के भाई उनसे दूर हैं। वह राखी खरीदकर डाक के जरिए भाइयों के पास भेजने की तैयारी में हैं। कोरोना काल में बहनों की राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने सैनिटाइज प्लास्टिक कोटेड लिफाफे की पहल शुरू की है।

डाकघरों में पर्याप्त संख्या में लिफाफे उपलब्ध हैं। लिफाफों का साइज सामान्य लिफाफे से बढ़ा व रंगीन होने के बावजूद इसका मूल्य 10 रुपये रखा गया है। जबकि सामान्य लिफाफे का मूल्य पांच रुपये है।लिफाफे के ऊपर राखी भी बनाई गई है, जिससे लिफाफा और भी आकर्षक लग रहा है। डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के लिए वाटरप्रूफ आकर्षित लिफाफे तैयार किए गए हैं। बरसात के मौसम में इन लिफाफों के फटने या भीगने का डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में भाई-बहन के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर कोरोना और बारिश का असर नहीं पड़ेगा। सीनियर पोस्ट मास्टर विकास मिश्रा ने बताया कि डाक विभाग रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ व आकर्षक लिफाफों में बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाएगा। इसके लिए जिले के सभी डाकघरों में लिफाफे पहुंचा दिए गए हैं। डिमांड के मुताबिक डाकघरों में लिफाफे पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें