Open university exam will be conducted on OMR pattern
मुक्त विश्वविद्यालय के कई पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं ओएमआर पैटर्न पर होंगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने समयावधि भी कम कर दी है। ओएमआर पैटर्न की परीक्षा 2 घंटे की होगी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों की परीक्षा को ओएमआर पैटर्न पर कर दिया है।
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ परीक्षा प्रणाली के आधार पर होगी। जिसकी समय सीमा 2 घंटे की होगी। विश्वविद्यालय ने प्राकृतिक चिकित्सा, योग चिकित्सा, पर्यावरण जागरूकता, विपणन सहित 23 प्रश्नपत्रों की परीक्षा ओएमआर पैटर्न पर कराने का निर्णय निर्णय लिया है। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 21 अप्रैल से होंगी। पीबीपीजी कॉलेज अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. ब्रह्मानंद प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 23 प्रश्नपत्रों की परीक्षा ओएमआर पैटर्न पर कराने का निर्णय लिया है।