फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली, दो साथी भाग निकले

विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को मेडिकल कालेज लेकर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तीन दिन पहले लूट की वारदात में शामिल लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटी गई बाइक की डिग्गी, आधार कार्ड संग दो तमंचे बरामद हुए। गोली लगने से घायल लुटेरे को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के बड़ी नहर बुजहा के पास 21 मार्च की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर शैलेंद्र कुमार निवासी गाजीपुर से बाइक, मोबाइल और एक हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन में लगी थी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि मानधाता पुलिस संग स्वॉट टीम घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में लगी थी।
बुधवार की रात मानधाता के डंबल की ईनारी के पास बदमाशों के मौजूदगी की खबर पर पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में भाग रहे बदमाश सुफियान उर्फ पोची निवासी बहरापुर थाना मानधाता के पैर में गोली लग गई। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। तलाशी के दौरान उसके पास से दो तमंचे, बिना नंबर की पल्सर बाइक व शैलेंद्र का लूटा हुआ आधार कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन

उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटी गई बाइक की डिग्गी भी उसके घर से बरामद कर ली। उधर, गोली लगने से घायल सुफियान को पुलिस मेडिकल कॉलेज ले आई। यहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि लूट में शामिल दो अन्य बदमाशों को भी चिह्नित कर लिया गया है। हत्थे चढ़े सुफियान के ऊपर गैंगस्टर समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें