फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन फिटनेस, डीएल के लिए नई तिथियां घोषित

विज्ञापन
New dates announced for vehicle fitness, DL
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के चलते तीन दिनों तक कार्यालय बंद होने के चलते पेंडिंग डीएल, वाहन फिटनेस का काम प्रभावित हुआ था। ऐसे में अब इसके लिए संशोधित तारीख जारी की गई है। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि 25 फरवरी के स्थायी स्लॉट व नवीनीकरण वाले आवेदकों को सोमवार को बुलाया गया था।
विज्ञापन

जबकि 26 फरवरी वाले आवेदकों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस व नवीनीकरण दो मार्च को जारी किए जाएंगे। इसी तरह एक मार्च वाले आवेदक तीन मार्च को कार्यालय में उपस्थित होकर स्थायी डीएल व नवीनीकरण करा सकेंगे।
इसी तरह जिन आवेदकों को लर्निंग डीएल की स्लॉट तिथि 25 फरवरी एलॉट थी, वे दो मार्च, 26 फरवरी वाले आवेदक तीन मार्च व एक मार्च वाले आवेदक चार मार्च को कार्यालय में उपस्थित होकर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करा सकेंगे। इसी तरह 25 फरवरी को वाहन फिटनेस का स्लॉट पाने वाले वाहन स्वामी अपने वाहन को निरीक्षण के लिए दो मार्च को कार्यालय में आकर पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें