फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांगरूम में देर रात तक जमा होती रहीं ईवीएम

विज्ञापन
महुली मंडी में बूथों से आयी सूची की जांच करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पांचवें चरण में जिले की सातों विधानसभाओं के लिए हुए मतदान के बाद रविवार को देर रात तक ईवीएम जमा करने का सिलसिला चलता रहा। मंडी में सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जिनमें कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को रखवाया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम को छह बजे के बाद मतदान समाप्त होने पर ईवीएम जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले शनिवार को अलग-अलग स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। जबकि मतदान के बाद एक ही स्थान पर ईवीएम को जमा कराया गया। सदर, पट्टी, विश्वनाथगंज, रामपुरखास, कुंडा, रानीगंज, बाबागंज विधानसभाओं के लिए अलग-अलग स्ट्रांगरूम बनाए गए हैं। जिसमें ईवीएम को रखवाया गया।
देर रात तक सभी ईवीएम को जमा कराकर स्ट्रांगरूम को सील कर दिया गया। सोमवार को प्रेक्षक, डीएम और एसपी बूथों पर हुए मतदान प्रतिशत के आंकड़े की जांच करते रहे। दरअसल, पीठासीन अधिकारियों से वास्तविक मतदाताओं की संख्या आने पर अफसरों ने नए सिरे से विधानसभावार मतों का प्रतिशत निकाला। ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें