इतना पीटा था कि बोल नहीं पा रहे थे
बेटे सुधीर शर्मा ने बताया कि एसडीएम और उनके तीन लोगों ने मिलकर बेरहमी से पापा की पिटाई की थी। वह बार-बार गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। सुधीर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पापा ने घर पहुंचने के बाद रो-रो कर घटना के बारे में जानकारी दी थी। सुधीर के मुताबिक, सुनील को इतना बुरी तरह पीटा गया था कि वह बोल भी नहीं पा रहे थे।
सुधीर शर्मा ने लालगंज कोतवाल को बताया कि पहले उसके पापा एसडीएम के सबसे करीबियों में शामिल थे। मगर कैसे वह उनकी जान के दुश्मन बन गए, यह बात समझ में नहीं आ रही है। सुधीर ने बताया कि घटना के बाद जिले के अफसर जरा भी सक्रिय हुए तो पापा की जान बच सकती थी। इलाज कराने के लिए जिले के अधिकारियों से भी फरियाद की गई, लेकिन सभी एसडीएम के बचाव में आ गए। जिससे समय से इलाज नहीं हो पाया। लालगंज कोतवाल ने सुुधीर का पूरा बयान रिकार्ड किया।