फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : टैंकर से गैस रिसाव होने पर पांच घंटे अटकी रहीं 20 हजार लोगों की सांसें

Fri, 08 Apr 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात दस बजे गैस टैंकर से लीकेज की जानकारी हुई थी। हाईवे पर रोक दिया यातायात, ठप करा दी गई इलाके की बिजली आपूर्ति, घरों से बाहर रहे लोग। भोर में तीन बजे लीकेज की मरम्मत होने के बाद प्रशासन के साथ लोगों ने ली राहत की सांस। 
विज्ञापन
टैंकर से लीक हो रही गैस को रोकने का प्रयास करते कर्मचारी। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से गौरीगंज प्लांट को गैस आपूर्ति करने जा रहे 75 हजार लीटर की क्षमता वाले टैंकर में हुए लीकेज के बाद गैस रिसाव के कारण बृहस्पतिवार रात आसपास के छह गांवों के करीब बीस हजार लोगों की सांसें पांच घंटे तक अटकी रहीं। हादसे की आशंका से सहमे प्रशासन ने हाईवे पर यातायात रोक दिया।

विज्ञापन




इलाके की बिजली आपूर्ति ठप करने के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों से घर से बाहर रहने के लिए कहा गया। भोर में करीब तीन बजे प्रयागराज से आई टीम के लीकेज की मरम्मत करने के बाद टैंकर को आने के लिए रवाना किया गया। तब जाकर प्रशासन के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। 

टैंकर से लीक हो रही गैस को रोकने का प्रयास करते कर्मचारी। - फोटो : प्रतापगढ़
प्रयागराज से अमेठी जा रहा था टैंकर

प्रयागराज से लगभग 75 हजार लीटर गैस लेकर एक टैंकर बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से होकर अमठी जनपद के गौरीगंज स्थित प्लांट जा रहा था। रात करीब दस बजे नगर कोतवाली इलाके के सरायसागर गांव के पास चालक टैंकर को सड़क किनारे रोकने के बाद लघुशंका के लिए उतरा। इस दौरान टैंक के नोजल से गैस रिसाव होते देख वह शोर मचाते हुए मौके से भागने लगा।




मामले की जानकारी पर भुपियामऊ पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे और स्थानीय लोगों को दूर रहने के लिए कहा। घटना की जानकारी होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय फायर ब्रिगेड के तीन वाहन और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टैंकर से करीब पांच सौ मीटर दूरी खड़ी रही। पुलिस ने भुपियामऊ चौराहे से राजगढ़ तक हाईवे पर वाहनों को गुजरने से रोक दिया। दोनों तरफ दो किमी पहले ही वाहनों को रोक दिया गया।



गैस प्लांट के मैकेनिकल स्टाफ को घटना की जानकारी दी गई। भोर में करीब तीन बजे प्रयागराज से आई स्पेशल टीम ने टैंकर के नोजल की मरम्मत की, लेकिन रिसाव पूरी तरह से बंद नहीं हुआ। उधर, प्रशासन के निर्देश के बाद रात करीब दस बजे से शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे तक सरायसागर, पूरेआचार्य, मठ्ठा का पुरवा, बहलोलपुर, पूरे पांडेय, कमईपुर, पूरे बाछिल व भुपियामऊ गांवों के करीब 20 हजार लोग प्रशासन के निर्देश के बाद घरों से निकलकर बाहर बैठे रहे।

टैंकर से लीक हो रही गैस को रोकने का प्रयास करते कर्मचारी। - फोटो : प्रतापगढ़
बंद कराई गई बिजली आपूर्ति
हाईवे पर सरायसागर गांव के पास गैस टैंकर से गैस रिसाव की जानकारी के बाद पुलिस व फायरब्रिगेड के अधिकारियों ने भुपियामऊ उपकेंद्र को सूचना देकर आसपास की बिजली आपूर्ति ठप करा दी। बिजली की वजह से कोई हादसा न हो, इसके लिए पुलिस ने ग्रामीणों से सहयोग मांगते हुए इनवर्टर, लालटेन तक बुझवा दिया।



शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे तक हाईवे के आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा था। शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे टैंकर के लीकेज की मरम्मत होने के बाद ग्रामीण अपने घर लौटे। भुपियामऊ उपकेंद्र के अधिकारियों ने आसपास के गांवों से गुजरी एचटी लाइन का फ्यूज भी कर्मचारियों की मदद से खोल दिया था। 
विज्ञापन

लीकेज के चलते सड़क पर लगा जाम। - फोटो : प्रतापगढ़
ग्रामीणों से साबुन मांगकर पेस्ट तैयार कर नोजल पर लगाया
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे सुरक्षा किट पहनने के बाद स्थानीय लोगों से साबुन मांगकर पेस्ट तैयार किया। विभाग की ओर से मिले केमिकल की मदद से पेस्ट तैयार कर टैंकर के नोजल पर लगाया गया, लेकिन इसके बाद भी रिसाव बंद नहीं हुआ।
 
 
टैंकर का तापमान कम करने के लिए फायरब्रिगेड की मदद से पानी की बौछार की जाती रही। टैंकर के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि टैंक ठंडा होने पर लीकेज के बाद भी विस्फोट होने की संभावना नहीं रहती है। इस वजह से फायर ब्रिगेड ने चार घंटे तक पानी की हल्की बौछार टैंकर के टैंक पर लगा दी थी।



हल्के रिसाव के साथ गौरीगंज रवाना हुआ टैंकर
शुक्रवार की भोर में प्रयागराज की टीम ने गैस टैंकर के नोजल की मरम्मत की, लेकिन हल्का रिसाव होता रहा। टीम के कर्मचारियों की सलाह के बाद करीब तीन बजे टैंकर के आगे व पीछे फायरब्रिगेड के दो वाहन लगाकर उसे आगे के लिए रवाना किया गया। पुलिस जब टैंकर को लेकर शहर क्षेत्र से गुजरने लगी तो बाबागंज, रूपापुर की बिजली आपूर्ति को करीब आधे घंटे के लिए ठप करा दिया गया। 


गैस के रिसाव की वजह से कोई बड़ी घटना न हो, इसके चलते हाईवे का यातायात रोका गया था। आसपास की बिजली आपूर्ति को ठप कराने के बाद ग्रामीणों को घरों से दूर करा दिया गया था। शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे टैंकर को दमकल के साथ गौरीगंज रवाना किया गया। -  अभय कुमार पांडेय, सीओ, सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें