पट्टी कोतवाली के किठौली के करीब शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कंधई थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी प्रदीप सरोज की मौत हो गई। वहीं उसका भाई इंद्रसेन सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर बाद शव घर पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। भाई इंद्रसेन का प्रयागराज के एसआरएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक की पत्नी शव से लिपटकर रोती-बिलखती रही। बेटे प्रतीक तथा तीन माह की बेटी के सिर से पिता का साया सदा के लिए छिन गया। संवाद
मृतक प्रदीप सरोज। फाइल फोटो