प्रतापगढ़ में शराब माफिया गुड्डू सिंह के मकान को सील कराते अधिकारी।
- फोटो : प्रतापगढ़
pratapgarh news : शराब माफिया गुड्डू सिंह।
- फोटो : prayagraj
मुहल्ले में कराई गई मुनादी
शुक्रवार को एसडीएम कुंडा सतीशचंद्र मिश्र, सीओ अजीत सिंह भारी फोर्स के साथ कुंडा के कबरियागंज स्थित गुड्डू सिंह के मकान पर पहुंचे। यहां मुनादी कराने के बाद घर में ताला लगा दिया। इसके साथ ही बगल में ही मौजूद तीन अन्य खाली पड़े जमीनों के प्लॉट पर भी बोर्ड लगा दिया गया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर स्थित उसके गांव पहुंची। यहां भी माइक से मुनादी करते हुए उसका घर, फार्च्यूनर गाड़ी कुर्क कर ली गई। कई जमीनों पर बोर्ड लगा दिया गया। उसके पिता सहित गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी गई।