फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब नाजिर हत्याकांड : अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंचा हत्यारोपी एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम

Fri, 15 Apr 2022 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लालगंज तहसील में तैनात रहे नायब नाजिर सुनील शर्मा  की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या के आरोपी बनाए गए तत्कालीन एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को जिले की पुलिस पखवारे भर बाद भी नहीं ढूंढ सकी है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज तहसील में नायब नाजिर रहे सुनील शर्मा की हत्या के आरोपी एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को पुलिस भले ही तलाश न पाई हो, मगर वह अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंच गया है। उसने जिला जज की अदालत में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 26 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की है।

विज्ञापन



लालगंज तहसील में तैनात रहे नायब नाजिर सुनील शर्मा  की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या के आरोपी बनाए गए तत्कालीन एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को जिले की पुलिस पखवारे भर बाद भी नहीं ढूंढ सकी है। पुलिस बीते पंद्रह दिन से साक्ष्य एकत्र करने का दावा कर रही है। इधर चारों ओर से घिरे एसडीएम ने अपने बचाव के लिए न्यायालय की शरण ली है। उसने जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन

26 अप्रैल को सुनवाई करेगी कोर्ट

न्यायालय पुलिस का पक्ष तलब करते हुए 26 अप्रैल को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। 30 मार्च की शाम नायब नाजिर ने एसडीएम पर लाठी-डंडे से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया था। दो अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद कर्मचारियों का आक्रोश देखकर डीएम ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। घटना के बाद से एसडीएम फरार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें