नगर कोतवाली के सदर तिराहा स्थित मोहल्ले में चोरों द्वारा तोड़ी गयी आलमारी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
मेडिकल कॉलेज में तैनात स्वास्थ्यकर्मी के घर से चोरों ने ढाई लाख रुपये की नकदी और करीब तीन लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
नगर कोतवाली इलाके के अजीत नगर के रहने वाले अनीस अंसारी राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में एक्सरे विभाग में तैनात हैं। शनिवार रात उनके बंद घर का ताला तोड़कर चोर आलमारी से करीब ढाई लाख रुपये नकदी व पांच लाख के जेवर समेट ले गए।
पीड़ित परिवार बकदीर का त्योहार मनाने कंधई के ताला गांव गया था। रविवार को लौटने पर कमरों के अंदर सामान बिखरे देखकर उनके होश उड़ गए। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बगल के घर में लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।