बृहस्पतिवार को विकास भवन में सांसद संगमलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस सूची से पात्र लाभार्थियों के नाम काटे जाने पर जनप्रतिनिधियों ने पीडी की जमकर खिंचाई की।
दिशा की बैठक में चुनावी वर्ष में निर्माणाधीन परियोजनाओं का शिलान्यास और निर्माण कार्य पूरा होने पर लोकार्पण करने के लिए आम सहमति बनी है। इस दौरान विकास योजनाओं के साथ सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को फटकार भी लगाई गई। बृहस्पतिवार को विकास भवन में सांसद संगमलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस सूची से पात्र लाभार्थियों के नाम काटे जाने पर जनप्रतिनिधियों ने पीडी की जमकर खिंचाई की। पीडी ने बताया कि डीएम के आदेश पर इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत छतौना में शौचालय निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने इसकी जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में कंप्यूटर ऑपरेटर रोमेश शर्मा द्वारा लाभार्थी के बजाय दूसरे के खाते में धनराशि भेजने का मामला उठने पर डीसी मनरेगा ने बताया कि संविदाकर्मी 7 माह से चिकित्सा अवकाश पर है। इसलिए जांच पूरी नहीं हो सकी है। विकास खंड गौरा एवं शिवगढ़ में शौचालय निर्माण में अनियमितता में तत्कालीन लेखाकार एवं खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध तीन दिन में प्राथमिकी दर्ज कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। विधायक विश्वनाथगंज ने गोपालापुर में रेट्रो फिटिंग के कार्य में अनियमितता की शिकायत की।
अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा इसकी जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में पीएमजीएसवाई से निर्मित सड़कों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर आरईएस के अधिशाषी अभियंता की जमकर खिंचाई हुई। डीएम से मामले की जांच कराने के लिए कहा गया। एक्सईएन ने बताया कि 43 सड़कों का अनुबंध एवं 23 सड़कें अपडेशन में शामिल हैं। विधायक विश्वनाथगंज ने जेठवारा, कटरागुलाब सिंह सड़क एवं नीरज ओझा विधायक प्रतिनिधि रानीगंज ने पृथ्वीगंज से परियारी एवं रानीगंज, शाहपुर रोड की गुणवत्ता ठीक कराने के लिए कहा।