फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में डॉक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर चार लाख नकद और जेवर लूटे 

Wed, 17 Feb 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh news : प्रतापगढ़ में डाक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूट के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

पट्टी इलाके के बारडीह गांव में बुुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने पट्टी सीएचसी में तैनात डॉक्टर पंकज कुमार के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी कंचन को तमंचे की बट से घायल करने के बाद बंधक बना लिया। इसके बाद करीब चार लाख नकद और लाखों के जेवर उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

pratapgarh news : प्रतापगढ़ में डाक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूट के बाद कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : prayagraj
सीएचसी पट्टी में तैनात चिकित्सक पंकज कुमार बारडीह गांव स्थित अपने पैतृक घर में पत्नी कंचन के साथ रहते हैं। उनके पिता एसएन सरोज आयकर विभाग में कमिश्नर के पद से रिटायर हुए हैं। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज में रहते हैं। गांव में डाक्टर पंकज का घर सड़क किनारे है। बुधवार की रात अस्पताल में उनकी इमरजेंसी ड्यूटी लगी थी। रात करीब आठ बजे वह पट्टी सीएचसी आ गए। घर में उनकी पत्नी कंचन अकेली थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे हथियारों से लैस तीन बदमाश उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

pratapgarh news : प्रतापगढ़ में डाक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूट के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
आवाज देकर डाक्टर को बुलाने लगे। कंचन के दरवाजा खोलते ही तीनों अंदर घुस गए। विरोध करने पर उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद बदमाशों ने कंचन को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये और लाखों के जेवर समेटकर लुटेरे कंचन को धमकी देते हुए फरार हो गए। उनके जाने के बाद कंचन ने तुरंत फोनकर पति को घटना की जानकारी दी। जिस पर वह भागकर घर पहुंचे। मौके पर पट्टी पुलिस भी आ गई। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें