फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बात नहीं करोगी तो पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा

Fri, 27 Sep 2024 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुझसे बात नहीं करोगी तो पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा। बात न करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा और उसके पूरे परिवार को युवक ने परेशान कर रखा है। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के जोगापुर की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 17 वर्षीय बेटी इंटर के बाद आगे की पढ़ाई कर रही है। पूरे नरसिंहभान का रहने वाला शशांक पाल उसकी बेटी के साथ पढ़ता था। वह उसे फोन पर अश्लील मैसेज भेज परेशान कर रहा है। धमकी देते हुए कहता है कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा। उसकी हत्या भी कर देगा। परिवार की सभी लड़कियों को बदनाम करने के लिए वीडियो भी वायरल करेगा।
आरोप है कि शशांक ने उसकी बेटी को धमका कर गूगल से फोटोज हासिल कर लिए हैं। 30 मई 2024 की रात उसके पास फोन कर अभद्र मैसेज भी भेजा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के पिता को डाट फटकार लगाई। जिसके बाद उसने हरकत बंद कर दी। कुछ दिन पहले उसकी भतीजी के नंबर पर अश्लील मैसेज भेजते हुए धमकाने लगा। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें