फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सोते रहे घरवाले, चोर हजारों की विदेशी मुद्रा समेत समेट ले गए

Fri, 27 Sep 2024 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांगीपुर के देउम पश्चिम में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे चोर विदेशी मुद्रा समेत सोने व चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। गृहस्वामी समेत परिवार के सदस्य अपने कमरे में सोते रहे। सुबह उठने पर चोरी देख हैरत में पड़ गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सांगीपुर के देऊम पश्चिम निवासी मनोज गिरि साउथ अफ्रीका में नौकरी करते हैं। 23 सितंबर को वह परिजनों से मिलने घर आए। बुधवार की रात परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर चोर आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात समेत विदेशी मुद्रा समेट ले गए। करीब साढ़े बारह हजार डालर एवं एक लाख बीस हजार अफ्रीकन करेंसी चोर चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घर में चोरी देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही, लेकिन कामयाबी न मिली। फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित करती रही। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी। सांगीपुर एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है, चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा होगा। वहीं, एक अन्य घटना में चोर भोजपुर पूरे पंडित गांव के राजेश मिश्र के खेत में लगा सोलर पैनल व बैट्री खोल ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें