फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : बरात में हर्ष फायरिंग, किशोर को लगी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर

Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

तमाम सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। घटना को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई घटना की जानकारी फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Pratapgarh News : गोली मारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। इसकी जानकारी होने के बाद भगदड़ मच गई। घायल किशोर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर देर रात तक पंचायत होती रही। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। 
विज्ञापन


कुंडा कस्बे के सरयू नगर में एक व्यक्ति के यहां सोमवार दिन में बरात आई थी। इस दौरान कुछ युवकों ने वहां हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर को गोली लग गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार करती रही। 

नाराज युवक ने अपना ही गला रेता 
घरवालों से नाराज होकर एक युवक ने अपना ही गला धारदार हथियार से रेत दिया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर किया है। कुंडा के चिकवन टोला निवासी रियाज अहमद के बेटे फिरोज अहमद (22) का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने धारदार हथियार से गला रेतकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें