फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 एटीएम के साथ पकड़े गए दो शातिर

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पुलिस ने कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ में रुपये निकालने आने वाले ग्राहकों के कोड जानने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 26 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुंडा कस्बे में स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ के पास दो दिन पहले एक बाइक से आए तीन युवक लोगों के रुपये निकालने के दौरान ताकझांक कर रहे थे। उन्होंने एक-दो ग्राहकों का एटीएम कार्ड बदलने का भी प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो तीन भागने लगे। आसपास के लोगों ने पीछा किया तो एक युवक बाइक लेकर भाग निकला। पैदल भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दो दिन पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पकड़े गए बृजेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवासी ऐमा अस्भौं ऊंचा गांव व अशोक कुमार उर्फ राजू सोनकर निवासी अल्लोपुर बुखारी थाना मानिकपुर के खिलाफ धोखाधड़ी, गलत तरीके से धन लाभ प्राप्त करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से विभिन्न बैंकों के 26 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोगों का कोड देखने के साथ एटीएम कार्ड बदल लेते थे। बाद में उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें