फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी: केबल की एलटी लाइन तैयार करने के बजाए शिफ्ट किए जा रहे पोल

Mon, 09 Aug 2021 12:32 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बदौलत ही कोरोना से निपटा जा सकता है। सीएचसी पट्टी में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
पट्टी सीएचसी में आक्सीजन प्लांट के उद्घाटन समारोह में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बदौलत ही कोरोना से निपटा जा सकता है। सीएचसी पट्टी में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्षेत्र की जनता के लिए यह संजीवनी का काम करेगा। यह बातें रविवार को सीएचसी पट्टी में आयोजित ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट क्षेत्र की जनता के लिए सौगात है। जल्द ही आधुनिक एंबुलेंस की भी सौगात मिलेगी। हम तीसरी लहर से निपटने में कामयाब रहेंगे। उन्होंने कहा कि पट्टी का विकास ही मेरा लक्ष्य है। पट्टी के विकास, सम्मान व सुरक्षा के लिए भरसक प्रयास करूंगा। भाजपा सरकार ने देश में विकास की नई इबारत लिखी है। प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही रोजगार की दिशा में सराहनीय कार्य हुए हैं।

उन्होंने ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। हमें उनकी लगन और परिश्रम से सीख लेनी होगी। ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभाओं को निखारना होगा। भाजपा का लक्ष्य है कि सर्वसमाज का विकास हो।
विज्ञापन


तभी असली विकास की परिकल्पना साकार हो सकती है। मंत्री प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन रामचरित्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर सीडीओ प्रभास कुमार, सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, देवेंद्र पांडेय, प्रमुख पट्टी राकेश सिंह, एसडीएम डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

जब भावुक हो गए कैबिनेट मंत्री
पट्टी में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने राजनैतिक सफर को याद कर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पट्टी की धरती ने वह सब कुछ हमें दिया जिसकी कल्पना हमने नहीं की थी। पट्टी की जनता ने हमें गोद ले लिया। हम उनकी गोद में पले-बढ़े और अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

पट्टी सीएचसी में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें