दो सप्ताह पूर्व पीआरडी जवान को गोली मारने के आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पूछताछ व संदिग्ध बताकर करीब 10 लोगों को कंधई पुलिस पकड़कर थाने ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
दो सप्ताह पूर्व पीआरडी जवान को गोली मारने के आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पूछताछ व संदिग्ध बताकर करीब 10 लोगों को कंधई पुलिस पकड़कर थाने ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घायल पीआरडी जवान के इलाज में आ रही दिक्कत को देखते हुए रविवार को परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। एसपी के निर्देश पर उसे प्रयागराज स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के खजुरनी निवासी पवन तिवारी को ड्यूटी के दौरान कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत पुल के करीब बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी थी। उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले आर्थिक समस्या से जूझ रहे परिजन उसे घर ले आए।
रविवार की सुबह परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर भंगवाचुंगी चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक आवास गए। यहां जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने घायल जवान का इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद करने का भरोसा दिलाते हुए प्रयागराज स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा। पवन का परिवार आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। एसपी सतपाल अंतिल ने जवान के इलाज के लिए एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद को निर्देश दिया।