फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जाइए, रफ्तार पकड़ने लगा है कोरोना

विज्ञापन
Get up, Corona is starting to gain momentum
विज्ञापन
जिले में कोरोना अब रफ्तार पकड़ने लगा है। रविवार को 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग की जांच में 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। चार दिनों के भीतर जिले में 32 केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी लोग बिना मॉस्क लगाए घर से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में अचानक 17 केस मिलने से संक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच गई है। शनिवार को नौ, शुक्रवार को एक ओर बृहस्पतिवार को पांच मरीज मिले थे। सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि एक मरीज स्वस्थ हो गया है। मौजूदा समय में 31 एक्टिव केस जिले में हैं। इनमें 29 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जबकि लोग लापरवाह बने हैं।
बसों में लोग शारीरिक दूूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। अस्पताल और शॉपिंग मॉल में भीड़ जमा हो रही है। अधिकांश लोग बिना मॉस्क लगाए घर से बाहर निकल रहे हैं। दुकानों पर न तो हैंड सैनिटाइजर रखा जा रहा है और न हाथ धुलने की ही कोई व्यवस्था दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की ओर से भी संक्रमितों के गांवों को हाटस्पॉट जोन बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं या फिर घर से बाहर, इसका पता लगाना जिम्मेदार उचित नहीं समझ रहे हैं। इस तरह की लापरवाही से कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह हो सकती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक सक्रिय केस कुंडा में
कोरोना संक्रमित मिलने वाले ज्यादातर मरीज कुंडा तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में कुंडा के सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व उसके परिवार का एक युवक शामिल हैं। सुभाष नगर के एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह नगर के चिलबिला महुली का अधेड़, रेलवे स्टेशन निवासी दो युवक, मानधाता के डांडी की महिला, पट्टी की महिला, आसपुर देवसरा के दो लोगों समेत 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बावजूद सैँपलिंग की रफ्तार महज कुंडा क्षेत्र में ही बढ़ाई गई है। अन्य जगहों पर जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
टीकाकरण के प्रति भी नहीं दिख रहा उत्साह
कोरोना से बचाव के लिए जरूरी टीकाकरण के प्रति भी लोगों में उत्साह नहीं दिख रहा है। दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के भारी फैलाव एवं ताबड़तोड़ मौतों से जो दहशत थी, उसके चलते लोगों ने कोरोना टीके की पहली और दूसरी डोज तो ले ली, मगर बूस्टर के टीका से दूरी बनाए हुए हैं। बुजुर्गों को सरकारी अस्पतालों में बूस्टर का टीका मुफ्त में लगाया जा रहा है। इसके बावजूद वे लगवाने के लिए तैयार नहीं है। जिले में प्राइवेट अस्पतालों में बूस्टर टीका की शुुुरुआत नहीं हुई है।
कोरोना को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से निकलते समय मॉस्क जरूर लगाएं। सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर खुद के साथ परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए कोविड जांच जरूर कराएं। जांच में यदि किसी प्रकार की दिक्कतें आएं तो तत्काल संपर्क करें। डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें