फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में गैंगेस्टर सपा नेता सभापति यादव की एक करोड़ 61 लाख की संपत्ति कुर्क

Thu, 13 Aug 2020 07:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
गैंगेस्टर सपा नेता और आसपुर देवसरा ब्लॉक प्रमुखपति सभापति यादव के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने आरोपी सपा नेता की अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति को कुर्क कर लिया। करीब एक करोड़ 61 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। सपा नेता के आरपीजे यादव इंटर व डिग्री कॉलेज के साथ ही चिल्ड्रेन स्कूल को भी कुर्क करते हुए एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है।
विज्ञापन


 आसपुर देवसरा थाने के टापटेन अपराधी सपा नेता व आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव के पति सभापति यादव के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है। पुलिस ने जांच के बाद जिला प्रशासन को इसके अवैध रूप से संपत्ति बनाने की रिपोर्ट दी थी। इस पर डीएम डा. रुपेश कुमार ने दस अगस्त को अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने का निर्देश दिया था।

गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद व पट्टी एसडीएम भारी फोर्स लेकर विनैका पहुंचे। देवसरा थाने के टापटेन अपराधी व वांछित सपा नेता ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव के खिलाफ 14 (1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई करते हुए 1,61,08,963 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली।
विज्ञापन


एएसपी सुुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभापति ने विनैका में आठ गाटा संख्या पर अवैध तरीके से कब्जा कर स्कूल व कालेज बनवाया था। उसने संगठित होकर अपराधों के जरिए 22 लाख 87 हजार रुपये में जमीन क्रय की थी। वर्तमान समय में इसकी कीमत 50 लाख से अधिक है। जमीन पर बनाए गए स्कूल व कालेज की कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये है।

इसकी आय का उसके पास कोई श्रोत नहीं है। सभापति यादव के ऊपर 50 मुकदमे दर्ज हैं। उसके द्वारा 1999 से लगातार गंभीर अपराध किया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, कूटरचना समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। अवैध तरीके से कमाई गई संपित्त को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सभापति यादव गैंगेस्टर का आरोपी था। उसने अपराधों के जरिए अवैध रूप से संपत्ति बनाई थी। शासन के आदेश पर अवैध रूप अपराधों के जरिए संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
डॉ. रुपेश कुमार, जिलाधिकारी। 

बरसात के बीच हुई कार्रवाई, गांव में पसरा सन्नाटा

आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुखपति व सपा नेता सभापति यादव के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। गत दिनों पट्टी के मुजाही बाजार में सभापति यादव व पट्टी कोतवाल के बीच जमकर तकरार हुई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार सभाजीत के ऊपर शिकंजा कसती जा रही है। कार्रवाई के दौरान गांव में सन्नाटा पसरा रहा। देवसरा थानाध्यक्ष माइक से एनाउंस करते रहे। इस बीच प्रमुख के परिवार की महिलाएं कार्रवाई की जानकारी करने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया।

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

जानलेवा हमला व हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी टापटेन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंतू पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारोपी सुधीर पांडेय पुत्र राजेंद्र प्रसाद पांडेय निवासी शिवराजपुर को दबोच लिया। ञसुय्धीर ने पिछले साल शुकुलपुर में ठेकेदार व उसके कर्मचारी को गोली मारी थी। गोली लगने से कर्मचारी की मौत हो गई थी। गोली लगने से घायल ठरेकेदार डब्ल्यू सिंह उपचार के बाद ठीक हो गए थे। पकड़ेे गए आरोपी के ऊपर नगर कोतवाली, अंतू व अमेठी में 9 मुकदमे दर्ज हैं।

गोली मारने वालों को दबोचा

स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरैला में मारपीट के दौरान फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। मानधाता थाने के दरोगा एसएम कासिम ने जानलेवा हमले के आरोपी रियासत अली पुत्र शरीफ निवासी पुरैला और दूसरे आरोपी गुलहसन पुत्र अजीज को शारदा नहर अलीपुर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें