जुलाई माह में जिला कोरोना मुक्त हो गया था। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि इसके बाद लोग लापरवाही बरतने लगे थे। बुधवार को 24 घंटे के भीतर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए।
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को जांच में चौबीस घंटे के भीतर दो नए मरीज सामने आने से खलबली मच गई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
विज्ञापन
जुलाई माह में जिला कोरोना मुक्त हो गया था। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि इसके बाद लोग लापरवाही बरतने लगे थे। बुधवार को 24 घंटे के भीतर जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। हालांकि सीएमओ बुधवार को महज एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि करते रहे। जबकि विभाग के अन्य कर्मचारी दो संक्रमितों के मिलने का दावा कर रहे हैं। मौजूदा समय में चार एक्टिव केस हो गए हैं।
16712 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना को मात देने के लिए जिले के 16712 लोगों ने बुधवार को बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। बूथों पर भीड़ अधिक थी। धक्कामुक्की तक हुई। कई बूथों पर पुलिस बुलानी पड़ी।