फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : भगवान राम व भाई भरत का मिलाप भर आईं आंखें

Tue, 19 Oct 2021 11:48 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अंतू के भरत मिलाप मेले में कलात्मक झांकी के दौरान नृत्य करते कलाकार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मंगलवार को भोर में अंतू नगर पंचायत में ऐतिहासिक भरत मिलाप की यह झांकी देख लोग भावविभोर हो उठे। चौदह वर्षों का वनवास पूरा करने के बाद भगवान राम, लक्ष्मण व मां जानकी का अयोध्या नगरी में आगमन हुआ तो अवधवासियों में खुशी छा गई।
विज्ञापन


अंतू के ऐतिहासिक भरत मिलाप में इस बार सात झांकियों का मंचन हुआ। रात 10 बजे के बाद झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। बाबूगंज मोहल्ले से अमर मंडल तथा बालमंडल की झांकी निकली। इसके बाद सतीगंज से भरत दल तथा रामदल, अठगवां दुबान से हनुमान दल अठगवां से कृष्ण बाल मंडल, रेलवे स्टेशन से युवा मंडल तथा युवा बालमंडल की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। हर किसी की निगाहें झांकियों पर गड़ी रहीं।

मंगलवार की भोर में सभी झांकियां नगर पंचायत के बजऊ का पुरवा मोहल्ले के मैदान में एकत्रित हुईं। हजारों की भीड़ ने सभी झांकियों के कलाकारों का स्वागत किया। इसके बाद भगवान राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न सहित चारों भाइयों का मिलाप हुआ। पूरा वातावरण जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। नगर पंचायत अंतू के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने भगवान राम, लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न की आरती उतारी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भरत मिलाप हमें सामाजिक समरसता की सीख देता है। हम लोगों को राम के आदर्श तथा भरत के त्याग से सीख लेनी चाहिए। संचालन अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर ओमप्रकाश मिश्र, बीडी सिंह, केके यादव, कन्हैयालाल मिश्र, पंडित सुशील तिवारी, अंबुज दुबे, दीपक दुबे, संतलाल गुप्ता, अभय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

अंतू के भरत मिलाप में प्रभु राम दरबार की आरती करते नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें