फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : लॉकअप में भाई की पिटाई पर दुराचार पीड़िता ने थाने में ही खा लिया जहर, हालत गंभीर

Tue, 19 Oct 2021 11:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
संग्रामगढ़ पुलिस ने थाने में दुराचार पीड़िता के भाई की जमकर पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने थाने में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस दो दिन से मामले को दबाने में जुटी रही। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा लतीफपुर गांव निवासी विवेक कुमार पटेल का प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


युवती के शादी करने की बात कहने पर वह मुकर गया। इस पर युवती ने बीते 16 अक्तूबर को उस पर दुराचार का आरोप लगाते हुए संग्रामगढ़ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर विवेक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद पुलिस को जानकारी हुई कि युवती मानिकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। भूल सुधार के लिए पुलिस ने किसी तरह से युवती का एक और पता कस्बा लतीफपुर में दिखा दिया।

इसके साथ ही युवती को मेडिकल के लिए हिरासत में ले लिया। 17 अक्तूबर को पुलिस ने उसके भाई को संग्रामगढ़ थाने बुलाया और पीटना शुरू कर दिया। भाई की पिटाई होते देख युवती ने थाने में ही जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। आननफानन में संग्रामगढ़ पुलिस युवती को सीएचसी संग्रामगढ़ ले गई, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़िता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने युवती को एक दिन पूर्व कस्टडी में लिया था तो उसके पास जहर कहां से आया। पुलिस पूरी तरह इस मामले को पचाने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें