शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें इंस्पायर अवार्ड योजना और छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन बढ़ाने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता डीआईओएस ओमकार राणा ने की।
डीआईओएस ओमकार राणा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य विज्ञान वर्ग के पांच-पांच विद्यार्थियों के आवेदन भराएं। साथ ही छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए विद्यार्थियों के अधिक से अधिक आवेदन कराए जाएं। बैठक में जिलेभर के वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व प्रधानाचार्यों ने खेलकूद और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर एडीआईओएस आरपी सरोज, जीआईसी प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।