लीलापुर थाना के डीहमेहंदी बाबूगंज निवासी स्व. शिवम जायसवाल का दस वर्षीय पुत्र कार्तिक गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को दोपहर कार्तिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने कार्तिक की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
लीलापुर थाना क्षेत्र में एक दिन पहले लापता दस वर्षीय बालक का शव तालाब में उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत होने से परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक के परजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। मृतक के माता-पिता की तीन साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस हत्या या हादसा को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
लीलापुर थाना के डीहमेहंदी बाबूगंज निवासी स्व. शिवम जायसवाल का दस वर्षीय पुत्र कार्तिक गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को दोपहर कार्तिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने कार्तिक की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार को सुबह गांव के समीप एक तालाब में उसका शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्तिक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो चीख पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार मृतक कार्तिक मंदबुद्धि था और उसके माता-पिता की तीन साल पहले पृथ्वीगंज में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक के एक बड़ी और एक छोटी बहन हैं।
विज्ञापन
मृतक अपनी दोनों बहनों के साथ चाचा सौरभ व बाबा कल्लू के साथ रहता था। मृतक के चाचा ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। उसकी मौत के मामले में पुलिस हत्या व हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कुछ स्पष्ट बता पाएगी। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस हादसे की आशंका जता रही है। लीलापुर एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।