फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Fri, 23 Jun 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
दुष्कर्म की शिकार महिला को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी इंसाफ नहीं मिला। इससे खफा होकर परिवार के लोगों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि उन लोगों को न्याय न मिला तो वे आत्मदाह कर लेंगे। जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शहर में जादू का प्रोग्राम दिखाने वाला जादूगर लड़कियों को काले जादू से अपने जाल में फंसाता है और उन्हें सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल देता है। अधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली की रहने वाली एक युवती शहर में सेक्स रैकेट का धंधा करने वालों की गिरफ्त में आ गई थी। उसकी आबरू पर डाका डालने के साथ ही उसके जिस्म को इलाहाबाद समेत अन्य शहरों में बेचा गया। शिकायत के बाद दिल्ली के गोविंदपुरी में मुकदमा दर्ज हुआ। वहां से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के लिए भेजा गया, लेकिन यहां मामले को दबा दिया गया।

दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि शहर में आकर जादू दिखाने वाले एक जादूगर ने उसके ऊपर काला जादू किया। वह गांव की लड़कियों को अपने वश में करने के बाद सभी को सेक्स रैकेट के धंधे में उतार देता है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस जांच कर कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी सुलह के लिए उसके पीछे पड़े हुए हैं। आए दिन उसे डराया धमकाया जाता है। एक महिला आरोपी जेल में निरुद्ध है। अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे लोग सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे। एसपी ने सीओ सिटी को मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें