पचास से अधिक लोगों को झांसा देकर एटीएम से रुपए उड़ाने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा। हालांकि पुलिस ने उसका एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी। कोतवाली पुलिस ने भदोही निवासी राजेश सिंह को एटीएम से लोगों को झांसा देकर रुपए उड़ाने के मामले में बीती रात धर दबोचा। पुलिस ने उसे कर्रा किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उसने बताया कि वह दूसरे जनपदों में गिरोह बनाकर दो-दो की संख्या में वारदात को अंजाम देते हैं। अब तक पूरे जनपद में पचास से अधिक लोगों को अब तक वह अपना शिकार बना चुका है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कंधई, गोड़े, जेठवारा व मानधाता इलाके में उसके साथियों की तलाश में दबिश दी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि राजेश की मदद करने वाले लोगों को भी जेल भेजा जाएगा।