जजी परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब कोर्ट मैरिज करने आई महिला और उसके साथी को कुछ लोगों ने खींच कर साथ ले जाना चाहा। इस पर मौजूद लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।
पीलीभीत क्षेत्र की नई बस्ती निवासी लक्ष्मी ने थाने में सोमवार को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने साथी के साथ कोर्ट मैरिज करने आई थी। सवा तीन के आसपास जब वह एक वकील के बिस्तर पर बैठी लिखा-पढ़ी करा रही थी तभी तिलहर क्षेत्र के कुछ लोग वहां पहुंच गए। इन लोगों ने उसके होने वाले पति से मारपीट की और उसे साथ में ले जाने की कोशिश की। वकीलों के इकट्ठे हो जाने परक यह लोग जानसे मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में सदर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि महिला ने तहरीर दे दी है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।