फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरेपी कर रहा था शादी, पकड़ाया

Fri, 21 Jun 2019 12:18 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज के एक युवक को मुंबई पुलिस ने मंगलवार रात उस समय गिरफ्तार कर लिया जब शादी के लिए उसका वरीक्षा हो रहा था। उस पर मुंबई में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के भगेसरा शंकरगंज निवासी आदर्श मोदन वाल पुत्र हरिओम मोदनवाल प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता था। कुछ दिनों पहले वह साथियों के साथ मुंबई के डोंबिवली थाना क्षेत्र में गया था। आरोप है कि यहां एक किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर आदर्श अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। किशोरी के परिजनों ने डोंबवली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने आदर्श और उसके साथियों की खोजबीन शुरू कर दी। मुंबई पुलिस ने आदर्श के साथियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ के बाद मंगलवार रात मुंबई पुलिस भगेसरा आ धमकी। जहां आरोपी आदर्श की शादी के लिए वरीक्षा का कार्यक्रम चल रहा था। स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने आदर्श को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर पुलिस ने बताया कि वह दुष्कर्म का आरोपी है। उसके खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज है। काफी दिनों से उसकी तलाश थी। गुरुवार को पुलिस उसे अपने साथ लेकर मुंबई चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें