पांच वर्ष की एक बालिका ने हाथ में लिया सिक्का निगल लिया। सिक्का उसके गले में फंस गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के खेमईपुर निवासी अनुष्का (5) पुत्री राजकुमार यादव के पड़ोसी सुनील यादव सोमवार दोपहर सत्यनारायण भगवान की कथा सुन रहे थे। अनुष्का कथा सुनने के लिए गई थी। उसकी मां ने आरती में चढ़ाने के लिए एक रुपये का सिक्का दिया था। खेलते समय अनुष्का ने सिक्का निगल लिया। गले में फंसने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। माजरा समझ में आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।