रानीगंज। दांदूपुर रेलवे स्टेशन पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने एक यात्री को लूट लिया। वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से बनारस जाने के लिए स्टेशन पर आया था। प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर पहले पिटाई की, फिर उसका मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने स्टेशन मास्टर के साथ जीआरपी से इसकी शिकायत की है।
बनारस निवासी भानु सिंह पुत्र अमरेंद्र सिंह दो दिनों पहले नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज गांव में रिश्तेदारी आया था। मंगलवार की रात वह घर जा रहा था। देर रात रानीगंज थाना के दांदूपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंच गए। उसका मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर पीटा और मोबाइल, चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।