फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल
विज्ञापन

पिता ने रोकर राज्य महिला आयोग की सदस्य से की शिकायत, जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मनचलों की हरकतों से परेशान एक छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। बुधवार को उसके पिता ने रोते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य से इसकी शिकायत की। उन्होंने सीओ का जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी तरह कुल 8 महिलाओं ने अपनी शिकायत राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने दर्ज कराई। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवाई बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने की। इस दौरान फतनपुर क्षेत्र से आए एक अधेड़ ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। स्कूल जाते समय रास्ते में कुछ युवक उससे छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। वहीं दलाल से ठगी का शिकार हुई राजकुमारी निवासी मानधाता ने बताया कि बिल जमा करने के बहाने उसके रुपये लेकर एक युवक गायब हो गया। पैसा मांगने पर युवक हीलाहवाली कर रहा है। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आएं, उनके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सदर सत्यप्रकाश सिंह, सीओ सदर बबिता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें