फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाओं पर 247 स्थानों पर नाकाबंदी कर होगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। जिले की सीमाओं पर 247 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। इसके लिए अलावा 64 स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने चेकपोस्ट बनाकर चेकिंग शुरू कर दी है। अब तक चुनाव में गड़बड़ी की आशंका वाले 30315 लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव का ऐलान होते ही पुलिस की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सातों विधानसभाओं को पड़ोसी जनपदों से जोड़ने के अलावा थानावार सीमाओं पर 247 स्थानों पर नाकाबांदी कराने के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। देल्हूपुर, फतनपुर, कोहड़ौर, अंतू, नवाबगंज, हथिगवां समेत जिले के चिह्नित स्थानों पर नाकेबंदी के साथ ही पुलिस टीमों को भी सक्रिय करते हुए चेकिंग शुरू करा दी गई है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने नाकाबंदी व चेकपोस्ट पर चेकिंग की हकीकत खंगालने के लिए महेशगंज, बाघराय, जेठवारा व लालगंज इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी थानेदारों की लोकेशन लेने के बाद चुनाव में बवाल करने वाले लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसी भी हाल में अवैध शराब, बड़ी मात्रा में रुपये लेकर आने-जाने वालों पर निगाह बनाए रखने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। बवालियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। सोमवार तक अर्द्घसैनिक बलों के आने की उम्मीद है। कुंडा, रामपुर खास व पट्टी विधानसभा में फोर्स निगरानी के लिए तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें