फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में अंकों के साथ मिलेंगे ग्रेड, राज्य विश्वविद्यालय ने लागू की ग्रेडिंग प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव कर दिया है। अब स्नातक के छात्रों को अंकों के साथ ग्रेड भी मिलेगा। ग्रेड अंकपत्रों पर भी दर्शाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में मूल्यांकन प्रणाली पर विचार किया गया। परीक्षा समिति के निर्णय के बाद यह निर्देश दिया गया है कि अब स्नातक के छात्रों को अंकों के साथ ग्रेड भी दिए जाएंगे। परीक्षा समिति ने स्नातक पाठ्यक्रम में 10 प्वाइंट ग्रेडिंग प्रणाली लागू की है। साथ ही सभी कॉलेजों को नई मूल्यांकन प्रणाली से अवगत करा दिया गया है।
90 से 100 अंक पाने पर छात्र को आउटस्टैंडिंग के साथ O ग्रेड मिलेगा। एमडीपीजी के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव कर दिया है। कॉलेजों को इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। अब स्नातक के छात्रों के अंकपत्र पर प्राप्तांकों के साथ ग्रेड भी दर्ज होगा।
विज्ञापन

इनसेट-----
ऐसे मिलेंगे ग्रेड
ग्रेड विवरण अंक
O आउटस्टेंडिंग 90-100
A+ एक्ससेलेंट 80-90
A बहुत अच्छा 70-79
B+ अच्छा 60-69
B औसत ऊपर 50-59
C औसत 40-49
P पास 35-39
F फेल 0-34
AB अनुपस्थित
कॉलेज बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लास
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य विश्वविद्यालय ने 16 जनवरी तक सभी कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। 10 से 16 जनवरी तक सभी कॉलेज बंद रहेंगे। इस बीच पूर्व में संचालित हो रही परीक्षाएं जारी रहेंगी। इस दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया जाएगा। अवकाश के दौरान सभी कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कुलसचिव एसके शुक्ल ने बताया कि 16 जनवरी तक सभी कॉलेज बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें