फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी पर केस दर्ज 

Sat, 19 Jun 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
prayagraj news: कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
फेसबुक पर कैबिनेट राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और जातीय विद्वेष भड़काने के मामले में पुलिस ने बींद गांव निवासी आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्ट वायरल होने पर भाजपा सेक्टर प्रभारी ने पुलिस को तहरीर दी थी। 

विज्ञापन

क्षेत्र के बींद गांव निवासी हल्लू  यदुवंशी के एकाउंट से कई दिनों से जातीय विद्वेष भड़काने से संबंधित पोस्ट की जा रही थी। इसके अलावा हल्लू यदुवंशी ने प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के विरुद्ध भी कई आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर अपनी आईडी से की है। पोस्ट वायरल होने पर भाजपा के सेक्टर प्रभारी सतीश सिंह को इसकी जानकारी हुई। वह वायरल पोस्ट की छाया प्रति के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध जातीय विद्वेष भावना भड़काने तथा आईटी एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें