फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : धर्म बदलकर युवती को फंसाया, दुष्कर्म करने के साथ चार लाख रुपये भी ऐंठे 

Sat, 19 Jun 2021 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • हकीकत सामने आने पर युवती ने अजहर से अंकित बने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा 
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली इलाके की एक युवती ने एक युवक पर धर्म बदलकर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आईटीआई में पढ़ने के दौरान चार साल पहले आरोपी अजहर ने अंकित मिश्रा बनकर उसे प्यार के जाल में फंसाया। उससे करीब चार लाख रुपये भी ले लिए। अब युवती को उसकी असलियत का पता चला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 2017 में वह आईटीआई की छात्रा थी। उस समय कटरा निवासी अजहर उर्फ गुड्डू ने अंकित मिश्र बनकर और इसी नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शहर के बाबागंज स्थित एक रेस्टोरेंट व उससे सटे होटल में उसे बुलाकर यौन शोषण करता रहा। इस दौरान अजहर ने उससे 3 लाख 86 हजार रुपये भी बहाने से ले लिए।

शादी का दबाव बनाने पर 14 मई 2021 को उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। युवती उसके घर पहुंची तो अंकित मिश्र बने अजहर की असलियत का पता चला। युवती का आरोप है कि अजहर ने अपने भाई वकार व पिता के साथ मिलकर उसे जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने अजहर, वकार व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें