फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी दोस्तों की हत्या

विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के सपहाछात गांव मेंअ युवकों का शव पहुंचने पर तैनात रही पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी के सपहाछात गांव में दोनों युवकों की हत्या आशनाई में गला दबाकर की गई थी। रात में फोनकर उन्हें बुलाने वाला शख्स घर से फरार है। हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस घटना का खुलासा करने के काफी करीब पहुंच गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने दोनों दोस्तों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के सपहाछात गांव निवासी रवींद्र गौतम व उसके दोस्त शिवभोले की लाश सोमवार को खेत में मिली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों के शवों का पंचायतनामा भरा गया। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को दोनों दोस्तों के शव एक साथ घर पहुंचे। जिसके बाद परिजन बिलखने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए एएसपी पूर्वी, सीओ पट्टी दिलीप सिंह, सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौजूद रहे।
इस बीच परिवार के लोग मांगें पूरी करने की जिद करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद एसडीएम पट्टी के समझाने पर परिजन मान गए। बरसात के बीच ही जेसीबी से कब्र खुदवाकर दोनों दोस्तों के शवों को परिजनों ने दफना दिया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार आशनाई के मामले को लेकर रवींद्र की हत्या हुई है। चूंकि शिवभोले भी उसके साथ रहता था। इसलिए हत्यारों ने उसे भी मार डाला। दोनों की मौत गला दबाने से हुई है।
विज्ञापन

सुलतानपुर की एक लड़की सपहाछात में अपने ननिहाल में रहती थी। रवींद्र और उसके बीच प्रेम था। युवती की शादी तय होने के बाद भी रवींद्र उससे मिलने जाता था। लड़की के पिता ने उसे धमकी भी दी थी। रवींद्र उससे शादी करना चाहता था। रविवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति ने फोनकर रवींद्र को बुलाया था। वह घर छोड़कर फरार है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंच चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि अभी तक की छानबीन में यह सामने आ रहा है कि दोनों दोस्तों की हत्या की प्रमुख वजह आशनाई ही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आए हैं। जल्द ही डबल मर्डर का खुलासा होगा।
एक साथ उठी दोस्तों की अर्थी, आंखों से बहे आंसू
पट्टी के सपहाछात में मंगलवार की शाम बरसात के बीच परिजन रवींद्र व शिवभोले के शवों को लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले। एक साथ दोनों दोस्तों की अर्थी उठते ही कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। परिवार के लोगों के करुणक्रंदन से पुलिसकर्मियों की आंखें भी भर आईं।

पट्टी कोतवाली के सपहाछात गांव में युवकों का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें