फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के लिए सांसद को धमकी देने के मामले में साइबर सेल ने शुरू की जांच

विज्ञापन
sangamlal gupta
विज्ञापन
भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और बम से उड़ा देने की धमकी के मामले की जांच पुलिस की साइबर सेल को सौंपी गई है। मंगलवार को सांसद के कटरा स्थित आवास के पास लावारिस स्कूटी मिलने की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी स्वॉट टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। छानबीन में पता चला कि स्कूटी किसी मिलने वाले की थी। वह उसे ले गया।
विज्ञापन

भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता को सोमवार को दिल्ली जाते समय फोन पर धमकी दी गई थी। फोन करने वाले ने उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांगी। शाम 5 बजे दोबारा फोन कर रकम पहुंचाने का स्थान भी बताया था। इस मामले की शिकायत सांसद ने दिल्ली पहुंचने पर नार्थ एवेन्यू पुलिस से करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस ने मुकदमे की जानकारी प्रतापगढ़ पुलिस को दी।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सांसद से रंगदारी व बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी। साइबर सेल आरोपी के नंबर की छानबीन कर रही है। मंगलवार की सुबह सांसद आवास के करीब एक स्कूटी लावारिस मिली थी।
विज्ञापन

जिसकी जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने स्वॉट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पता चला कि स्कूटी भदोही के रहने वाले धर्मेंद्र की थी। वह बाद में स्कूटी ले गया। एसपी ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है कि कटरा बाजार में विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें