फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने दी तहरीर, सांसद समर्थकों पर लगाया बवाल और महिलाओं से छेड़खानी का आरोप

Sun, 26 Sep 2021 04:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के सांगीपुर में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद के दौरान सांसद को घेरे लोग। स? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सांगीपुर ब्लॉक सभागार में हुए बवाल के मामले में दूसरी तरफ से ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सांसद के समर्थकों ने न सिर्फ ब्लॉक सभागार में तोड़फोड़ और बवाल किया, बल्कि कार्यकम में आईं महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


सांगीपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक बबलू ने सांगीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शासन के निर्देश पर ब्लॉक सभगार गरीब कल्याण मेला चल रहा था। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना मौजूद थीं।
तभी सांसद संगमलाल गुप्ता पहुंचे और अपने कुछ उपद्रवी समर्थकों के साथ मंच पर चढ़ गए। सांसद को मुख्य अतिथि की कुर्सी पर बैठाया गया। तभी सांसद के समर्थक हंगामा करने लगे। कार्यक्रम के संचालक से धक्कामुक्की करते हुए माइक छीन लिया। विरोध करने पर सांसद समर्थक गालीगलौज करते हुए बवाल करने लगे।
विज्ञापन


महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अभद्रता की। कार्यक्रम में आईं महिलाओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने लगे। सभागार के कुर्सी-मेज तोड़ डाले। सांसद संगमलाल गुप्ता के ललकारने पर सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले। बवाल और पथराव शुरू कर दिया। जिससे परिसर में मौजूद कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

विधायक मोना और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने किसी तरह समझाकर माहौल शांत कराया। इसके बाद सांसद समर्थक पंचायत प्रतिनिधियों को धमकी देते हुए चले गए। पहले से तय मंशा के मुताबिक सांसद संगमलाल गुप्ता की मौजूदगी में सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।

सांगीपुर ब्लॉक में हुए बवाल के मामले में सांसद की तहरीर पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक मोना समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ से दी गई तहरीर के बारे में जानकारी नहीं है। -प्रकाश द्विवेदी, प्रभारी एसपी
विज्ञापन

 

प्रतापगढ़ के सांगीपुर में विवाद के दौरान नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत कराते सांसद संगमलाल गुप्?- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें