Teenager was raped on the tip of a gun, the teenager was going to the toilet
शौच जा रही किशोरी के साथ तमंचे के बल पर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते 20 सितंबर की रात लगभग आठ बजे घर के बगल खेत में शौच के लिए गई थी।
आरोप है कि इस बीच गांव का एक युवक तमंचा लेकर पहुंचा और किशोर को घसीट ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन किशोरी को लेकर मानधाता थाने पहुंचे और तहरीर दी। मानधाता एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।