फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन कल

विज्ञापन
भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी पूर्व विधायक व पूर्व नपा अध्यक्ष हरी प्रताप सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य पद के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इधर, शनिवार को भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया। पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह को प्रतापगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन के लिए सिर्फ एक दिन होने से सोमवार को जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य पद के लिए होने वाले नामांकन की तिथि में चुनाव आयोग ने परिवर्तन किया है। पहले नामांकन की आखिरी तारीख 19 मार्च घोषित की गई थी। मगर 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश और 20 मार्च को रविवार से होने से चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए आखिरी तारीख बढ़ाकर 21 मार्च कर दी।
सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक होने वाले नामांकन में प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। इधर, नामांकन से एक दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष रहे हरिप्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नए विधायकों के भी नाम शामिल
एमएलसी चुनाव के लिए तैयार हुई मतदाता सूची में नए विधायकों के भी नाम शामिल कर लिए गए हैं। जिले में नौ अप्रैल को होने वाले एमएलसी के चुनाव में नए विधायक भी वोट देंगे। पट्टी से राम सिंह पटेल, सदर से राजेंद्र मौर्य और विश्वनाथगंज से जीतलाल वर्मा समेत अन्य विधायकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।
नामांकन करने वालों की बढ़ सकती है संख्या
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ सकती है। निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ गई है। लगभग दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है। अब देखना है कि कितने लोग नामांकन पत्र दाखिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें