फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आयुषी सिंह, सोनिया सरोज और रुबी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार को स्टेडियम में हुई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता विद्यार्थी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग के 30 किग्रा में आयुषी सिंह, 33 किग्रा में सोनिया सरोज, 36 किग्रा में रुबी ने बाजी मारी। 39 किग्रा में मांझी सिंह, 42 किग्रा में भावना पटेल, 54 किग्रा में मोनिका यादव विजेता बनीं। वहीं अंडर-14 वर्ष बालक के 35 किग्रा में इमरान, 41 किग्रा भारवर्ग में रेहान, 44 किग्रा भारवर्ग में राजन कुमार व 48 किग्रा भारवर्ग में विनीत कुमार विजेता बने।
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में 40 किग्रा में कुसुम पटेल व 43 किग्रा भारवर्ग में लक्ष्मी पटेल, 46 किग्रा में काजल पटेल विजेता बनीं। वहीं बालक वर्ग के 45 किग्रा में सौरभ गौतम, 48 किग्रा में सागर गुप्ता विजेता बने। अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किग्रा में हेमंत सिंह व 75 किग्रा में आयुष प्रताप सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में कोच अरविंद कुमार व जय बहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें